उमर अब्दुल्ला का भाजपा पर बड़ा आरोप, 30 करोड़ देकर सरकार गिराने की साजिश
Jul 12, 2026, 12:30 IST
RNE Network.
अब केंद्र शासित जम्मू कश्मीर में बनी नेशनल कॉन्फ्रेंस की सरकार को गिराने की बात सामने आई है। यह आरोप जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने भाजपा पर लगाया है। उमर का आरोप है कि जम्मू कश्मीर की सरकार को अस्थिर कर गिराने की साजिश रची गयी है।
जम्मू कश्मीर सीएम उमर अब्दुल्ला ने आरोप लगाया कि भाजपा ने एक विधायक को पार्टी छोड़ने के बदले 30 करोड़ रुपये, मंत्री पद व राज्य का दर्जा बहाल कराने का वादा किया। उमर ने भाजपा पर पिछले दरवाजे से सत्ता में आने कोशिश का आरोप लगाया। उमर ने दोहराया कि 20 जुलाई को दिल्ली में जम्मू कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा देने की मांग को लेकर प्रदर्शन करेंगे।