{"vars":{"id": "127470:4976"}}

जम्मू-कश्मीर के पूर्ण राज्य के दर्जे पर उमर अब्दुल्ला का बड़ा बयान, पीएम मोदी पर साधा निशाना

 

RNE Network.

जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री व नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर एक बयान में करारा तंज किया है। अब्दुल्ला इन दिनों जम्मू कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा दिए जाने की मांग कर रहे हैं। उसी संदर्भ में उन्होंने यह बयान दिया है।
 

उमर अब्दुल्ला ने पीएम नरेंद्र मोदी के विदेश दौरे से लौटते ही जम्मू कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा देने की मांग तेज कर दी है। अब्दुल्ला ने कहा कि अगर हमें संसद सत्र में और जंतर मंतर पर बैठने से पूर्ण राज्य का दर्जा नहीं मिलेगा तो क्या ट्रम्प साहब से गुहार लगानी पड़ेगी।