विपक्षी इंडिया गठबंधन की कल दिल्ली में होगी बैठक, द्रमुक ने बनाई दूरी, टीवीके की होगी एंट्री
RNE Network.
विपक्षी दलों के इंडिया गठबंधन की कल 8 जून को दिल्ली में बैठक हो रही है। इस बैठक में केंद्र की एनडीए सरकार को घेरने की रणनीति बनाई जाएगी। मूल रूप से नीट का पेपर लीक होने के बाद देश मे अनेक छात्रों ने आत्महत्या की। विपक्ष लगातार शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रही है, मगर सरकार अड़ी हुई है।
बंगाल, तमिलनाडु व असम में विपक्ष की हुई करारी हार से आहत विपक्षी नेता अब एकजुट होकर मैदान में आना चाहते हैं। इस बैठक में टीएमसी भी शामिल हो रही है। जिसे बुरी हार मिली और अब पूरा कुनबा बिखर रहा है।
द्रमुक ने दूरी बनाई:
इंडिया गठबंधन से अब द्रमुक ने दूरी बना ली है। कांग्रेस ने तमिलनाडु में टीवीके को समर्थन दिया तो द्रमुक ने विरोध किया। कांग्रेस पर धोखे का आरोप लगाया और अपने को इंडिया गठबन्धन से अलग करने की घोषणा कर दी। इस कमी को राहुल गांधी अब टीवीके की गठबन्धन में एंट्री करा पूरा कर रहे हैं।