{"vars":{"id": "127470:4976"}}

7 में से 4 में भाजपा व 2 में कांग्रेस जीती, बारामती की सीट रिकॉर्ड वोटों से एनसीपी ( अजीत पवार ) ने जीती

 

RNE Special.

पांच राज्यो के विधानसभा चुनावों के साथ 7 विधानसभा सीटों पर उप चुनाव भी हुए थे। ये उप चुनाव महाराष्ट्र, कर्नाटक, गुजरात, त्रिपुरा व नागालैंड में हुए थे। इनके भी चुनाव परिणाम कल घोषित हो गए।
 

उप चुनावों में भी भाजपा ने 7 में से 4 विधानसभा सीटों पर जीत दर्ज की। दो सीटों पर कांग्रेस व एक पर एनसीपी अजीत ने जीत हासिल की। महाराष्ट्र के बारामती सीट से दिवंगत अजीत पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार ने 2, 18, 930 वोटों से जीत हासिल की। ये देश में अब तक विधानसभा चुनाव में सबसे बड़ी जीत मानी जा रही है। कर्नाटक की बागलकोट से कांग्रेस के उमेश हुल्लप्पा मेती  व दावणगेरे साउथ से कांग्रेस के समर्थ शमनुर मल्लिकार्जुन ने चुनाव जीता है। 
 

नागालैंड की कोरिडांग पर भाजपा के दाओचीयर इमेचेन , त्रिपुरा के धर्मनगर से भाजपा के जहर चक्रवर्ती और गुजरात के उमरेठ से भाजपा के हर्षदाभाई जीते है।