{"vars":{"id": "127470:4976"}}

ओवैसी ने दावा जताकर मुश्किल खड़ी कर दी महागठबंधन के लिए

 

RNE Network.

बिहार में भी 16 मार्च को अन्य 9 राज्यों के साथ राज्यसभा चुनाव होने है। चुनाव आयोग ने 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव का कार्यक्रम जारी कर दिया है। उसके साथ ही चुनावी राज्यों में सियासी पारा हाई हो गया है।
 

सबसे ज्यादा रोचक स्थिति बिहार में है। बिहार में 5 राज्यसभा सीटों पर चुनाव होना है। इन 5 में से 4 सीटों पर विधायक संख्या के अनुसार एनडीए की जीत पक्की है। एक सीट बचती है, उसको लेकर ज्यादा राजनीति हो रही है।
 

विधानसभा में महागठबंधन की अगुवाई करने वाली आरजेडी के पास सबसे अधिक विधायक है, जाहिर है इस सीट पर उनका ही दावा बनता है। आरजेडी को कांग्रेस, वाम दल और ओवैसी सपोर्ट करते है तो जीत में कोई समस्या ही नहीं है। मगर इस सीट के लिए ओवैसी में पेच फंसा दिया है। उनका कहना है कि हम ही समर्थन क्यों करें, बाकी दल हमें समर्थन करे। अब इसका हल नहीं निकलता है तो इस सीट का मसला हल नहीं होगा।