{"vars":{"id": "127470:4976"}}

पाक ड्रोन से गिराई एक किलो हेरोइन बरामद, इस हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 5 करोड़

 

RNE Network.

श्रीगंगानगर के रावला क्षेत्र में गांव खानुवाली के पास अंतरराष्ट्रीय सीमा क्षेत्र में पुलिस और बीएसएफ के संयुक्त सर्च अभियान के दौरान एक किलो हेरोइन बरामद की गई। 
 

जब्त हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 5 करोड़ रुपये आंकी जा रही है। एसपी डॉ अमृता दुहन ने बताया कि रविवार सुबह वन विभाग की भूमि में यह पैकेट मिला, जिसमें करीब एक किलो हेरोइन थी। फिलहाल सीमा क्षेत्र में हाई अलर्ट जारी किया गया है। हाल ही में 4 दिन पहले खाजूवाला क्षेत्र में ड्रोन से गिराई गयी 5 पिस्तौल और 325 जिंदा कारतूस बरामद हुए थे।