पवन खेड़ा की अग्रिम जमानत पर फैसला सुरक्षित, खेड़ा के खिलाफ है मानहानि का असम सीएम की पत्नी से जुड़ा मामला
Updated: May 1, 2026, 13:29 IST
RNE Network.
कांग्रेस के नेता व पार्टी के मीडिया और प्रचार प्रमुख पवन खेड़ा की जमानत का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। यह मामला असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिसवा सरमा की धर्मपत्नी रिंकी भुइयां की मानहानि से जुड़ा हुआ है। खेड़ा ने गुवाहाटी हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत याचिका दायर कर मांगी थी मगर हाईकोर्ट ने अग्रिम जमानत देने से इंकार कर दिया था।
सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस नेता पवन खेड़ा की अग्रिम जमानत याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया। इस मामले में कल सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई थी। खेड़ा की तरफ से पैरवी अभिषेक मनु सिंघवी ने की थी। गुवाहाटी हाईकोर्ट में जमानत याचिका खारिज होने के बाद खेड़ा ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था। मामला असम पुलिस की एफआईआर से जुड़ा हुआ है, जो सीएम हेमंत बिसवा सरमा की पत्नी रिंकी भुइयां सरमा की शिकायत पर दर्ज हुआ है।