{"vars":{"id": "127470:4976"}}

राहुल गांधी का दावा—चुनाव के बाद बढ़ेंगे पेट्रोल, डीजल और LPG के दाम

 

RNE Network.

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष व कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा है कि विधानसभा चुनावों के बाद पेट्रोल, डीजल व  एलपीजी की कीमतों को बढ़ा दिया जायेगा। राहुल ने एक बयान में केंद्र सरकार पर यह आरोप लगाया है।
 

नेता प्रतिपक्ष राहुल ने अपने बयान में कहा है कि रुपया डॉलर के मुकाबले कमजोर होकर 100 की तरफ बढ़ रहा है, यह स्थिति चिंतनीय है और इससे महंगाई बढ़ेगी। राहुल ने कहा कि डॉलर के मुकाबले रुपया 100 की तरफ बढ़ना और इंडस्ट्रियल फ्यूल की कीमतों में तेजी के बाद चुनाव के बाद पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की कीमतें बढ़ा दी जायेगी।