पीएम मोदी आज एनडीए शाषित राज्यों के सीएम व डिप्टी सीएम संग बैठक करेंगे, देश की विकास योजनाओं पर भी होगी बातचीत
Jun 11, 2026, 08:54 IST
RNE Network.
आज दिल्ली में एनडीए शाषित राज्यों के मुख्यमंत्रियों व उप मुख्यमंत्रियों की एक महत्चपूर्ण व बड़ी बैठक आयोजित हो रही है। जिसकी अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे।
इस बड़ी व महत्ती बैठक के लिए भाजपा व एनडीए शाषित राज्यों के मुख्यमंत्री व उप मुख्यमंत्री दिल्ली पहुंचना आरम्भ हो गए हैं। कल नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री के रूप में सबसे अधिक अवधि वाले पीएम बन गए हैं। उसको लेकर पूरे देश भर में जश्न हो रहे हैं। विदेशों से भी मोदी को बधाई संदेश मिल रहे हैं।
आज होने वाली एनडीए के मुख्यमंत्रियों व उप मुख्यमंत्रियों की बैठक में मोदी इन सभी से देश की अनेक विकास योजनाओं पर चर्चा करेंगे। कई नई विकास परियोजनाओं की भी आज घोषणा सम्भव है। इस बैठक में भाजपा के वरिष्ठ नेता व कई केंद्रीय मंत्री भी भाग लेंगे।