प्रधानमंत्री मोदी की पाँच देशों की ऐतिहासिक यात्रा से भारत को नई वैश्विक मजबूती
RNE Network.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पाँच देशों की सफल यात्रा संपन्न कर आज दिल्ली लौट आए हैं। अपनी यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री ने संयुक्त अरब अमीरात, नीदरलैंड, स्वीडन, नॉर्वे और इटली की यात्रा की और कई अहम द्विपक्षीय बैठकें कीं। इटली दौरे पर प्रधानमंत्री मोदी और इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के बीच हुई वार्ता में, दोनों नेताओं ने संबंधों को विशेष रणनीतिक स्तर पर ले जाने की घोषणा की।
दोनों देशों ने साल 2029 तक द्विपक्षीय व्यापार को बीस अरब यूरो तक पहुँचाने की प्रतिबद्धता भी जताई। विदेश दौरे के दौरान प्रधानमंत्री ने भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में भी हिस्सा लिया, जहाँ ग्रीन टेक्नोलॉजी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और जलवायु सहयोग जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई। प्रधानमंत्री की इस ऐतिहासिक यात्रा से, ऊर्जा सुरक्षा, सेमीकंडक्टर, रक्षा सहयोग, हरित ऊर्जा और व्यापार के क्षेत्र में, द्विपक्षीय सहयोग को नई गति मिलेगी।