{"vars":{"id": "127470:4976"}}

जनगणना ड्यूटी से गायब शिक्षकों को पुलिस की चेतावनी, थाने से आए फोन

 

RNE Network.

जनगणना कार्य मे अनुपस्थित रहने वाले शिक्षकों को ड्यूटी पर बुलाने के लिए प्रशासन अब पुलिस का सहारा ले रहा है। जयपुर के जगतपुरा - झालाना जोन में ऐसे मामले सामने आए है जहां शिक्षकों की सूची थाना पुलिस को भेजी गई है।
 

जानकारी के अनुसार जोन कार्यालय ने जवाहर सर्कल थाना पुलिस को पत्र भेजकर जनगणना कार्य से दूरी बनाने वाले शिक्षकों के खिलाफ जनगणना अधिनियम के तहत कार्यवाही करने को कहा।
 

सूची में करीब 10 प्रगणकों के नाम, स्कूल, मोबाइल नम्बर और आवंटित एचएलबी नम्बर शामिल है। इनमें सरकारी स्कूलों के शिक्षक शामिल है। शिक्षकों का कहना है कि उन्हें थाने से फोन कर ड्यूटी पर नहीं आने पर एफआईआर की चेतावनी दी गयी।
 

प्रशासन का अपना तर्क:
 

हालांकि जोन उपायुक्त ममता नागर का कहना है कि हालांकि शिक्षकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं कराई जा रही है। सिर्फ शिक्षकों को डराने और ड्यूटी पर बुलाने के लिए पुलिस को पत्र भेजा गया। जिन शिक्षकों की सूची भेजी गई, उनको थाने से फोन कराया गया। अधिकतर शिक्षक ड्यूटी पर आ गए है।