{"vars":{"id": "127470:4976"}}

बजट सत्र से पहले सियासी हलचल तेज, फ्लोर मैनेजमेंट पर बनेगी रणनीति, विपक्ष के हमलों से बचाव करना होगा

 

RNE Network.

राज्य विधानसभा का बजट सत्र कल 28 जनवरी से आरम्भ हो रहा है। इस बजट सत्र को सुचारू चलाने के लिए विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने जहाँ 3 बजे सर्वदलीय बैठक बुलाई है, वहीं भाजपा ने भी तैयारी के लिए आज विधायक दल की बैठक बुलाई है।

भाजपा विधायक दल की बैठक आज मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में होगी। इस बैठक में फ्लोर मैनेजमेंट को लेकर भाजपा अपनी रणनीति बनाएगी। जिसके लिए कई विधायकों को जिम्मेदारी दी जाएगी। कांग्रेस विधायकों के हमले से बचने व उनको हावी न होने देने पर इस बैठक में विचार विमर्श किया जायेगा।