बिहार में नए मुख्यमंत्री को लेकर तेज हुई सियासी हलचल, 15 अप्रैल को हो सकता है ऐलान
RNE Network.
नीतीश कुमार के राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेने के बाद बिहार में नए मुख्यमंत्री को लेकर उलटी गिनती शुरू हो गयी है। यह बात भी तय हो गयी है कि अब बिहार में मुख्यमंत्री भाजपा का ही होगा।
बिहार को 15 अप्रैल को नया मुख्यमंत्री मिल सकता है। प्राप्त जानकारी के अनुसार नीतीश कुमार अब 14 अप्रैल को इस्तीफा दे सकते है। भाजपा ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह को भाजपा विधायक दल की बैठक के लिए पर्यवेक्षक बनाया है। बिहार सरकार के मुताबिक, 14 अप्रैल को सुबह कैबिनेट की बैठक बुलाई गई है।
इस बैठक में शिवराज भी पहुंच सकते है। यह तय माना जा रहा है कि इस बार मुख्यमंत्री भाजपा का ही होगा। उप मुख्यमंत्री जेडीयू का होगा। बिहार के मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि भाजपा को मुख्यमंत्री के नाम की अनुशंसा करनी है। इसके बाद एनडीए विधायकों की बैठक होगी। जिसमें विधायक दल के नेता का चुनाव होगा।