राज्यसभा की दौड़ में पूनिया, अलका गुर्जर रेस में, केंद्रीय मंत्री बिट्यू को पंजाब विधानसभा में उतार सकते हैं
RNE Network.
राजस्थान में भी राज्यसभा चुनाव के लिए कशमकश आरम्भ हो गयी है। राज्य में 3 सीटों पर चुनाव होना है। जिन 3 सदस्यों का कार्यकाल खत्म हो रहा है उनमें केंद्रीय रेल राज्य मंत्री बिट्यू, राजेन्द्र गहलोत व दिनेश डांगी शामिल हैं। हाल फिलहाल तो इनमें से किसी के भी रिपीट होने की संभावना नहीं।
भाजपा को 3 में से 2 सीटें मिलनी है। केंद्रीय मंत्री बिट्यू व राजेन्द्र गहलोत भाजपा के है और दिनेश डांगी कांग्रेस के। कांग्रेस के हिस्से में भी एक ही सीट आनी है। उसमें भी डांगी बदले जाने हैं।
कांग्रेस अभी मंथन के दौर में है। भंवर जितेंद्र सिंह, पवन खेड़ा, सी पी जोशी, रफीक मंडेलिया, चौपदार, आदि के नामों पर विचार चल रहा है। आखिर में आलाकमान नए नाम से चोंका भी सकता है।
वहीं भाजपा में जातीय संतुमन को देखते हुए दो नाम रेस में सबसे आगे है। जाट नेता सतीश पूनिया व अलका गुर्जर। इन नामों को तय माना जा रहा है।