{"vars":{"id": "127470:4976"}}

भाषा विवाद में जीत पर 5 को विजय रैली निकालने का पोस्टर जारी हुआ

 

RNE Network.

महाराष्ट्र के भाषा विवाद में फडणवीस सरकार द्वारा हिंदी को अनिवार्य करने का आदेश वापस लेने पर पहले आंदोलन की चेतावनी देने वाले उद्धव ठाकरे व राज ठाकरे ने अब विजय रैली निकालने की घोषणा की है। ये रैली 5 तारीख को निकाली जाएगी। इस रैली के लिए ठाकरे भाईयों उद्धव व राज ने संयुक्त रूप से पोस्टर जारी किया है।
 

फडणवीस सरकार ने एक आदेश निकाल हिंदी को अनिवार्य किया। इससे ठाकरे भाई भड़क उठे और एक मंच पर आकर आंदोलन की घोषणा कर दी। ये वर्षों बाद हुआ जब उद्धव व राज ठाकरे एक साथ आये। आंदोलन की धमकी से सरकार डर गई और उसने यूटर्न लेते हुए आदेश वापस ले लिया। उद्धव ने इसे मराठी मानुष की जीत बताया। अब दोनों ठाकरे मराठी मानुष के विजय की रैली निकाल रहे है। उसके लिए ही संयुक्त रूप से पोस्टर जारी किया गया है।