{"vars":{"id": "127470:4976"}}

राहुल गांधी से मिला प्रदीप मेघवाल का परिवार, एनएसयूआई ने परिवार की आर्थिक मदद की

 

RNE Network.

झुंझनु के कस्बा गुड़ा गौड़जी के नीट परीक्षा देने वाले छात्र प्रदीप मेघवाल ने पेपर लीक होने और परिणाम स्वरूप परीक्षा रद्द होने से आहत होकर सुसाइड कर ली थी।
 

इस गरीब परिवार में 3 बहनों पर वह इकलौता लड़का था। पिता ने कर्ज लेकर पढ़ाया था। टूटे परिवार के साथ लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष खड़े हुए। राहुल कनेक्ट इस समय देश मे मजलुमो के साथ खड़ा होता है। उन्होंने एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ को तुरंत कस्बे में प्रदीप के घर भेजा। 
 

राहुल ने खुद परिजनों से बात की ढाढस बंधाया। आर्थिक स्थिति की जानकरी ली। फिर विनोद जाखड़ को मदद के लिए कहा। तो दूसरे ही दिन जाखड़ ने 11 लाख की मदद राशि दी। पूर्व मंत्री राजकुमार शर्मा ने 2 लाख रुपये दिए। जाखड़ ने बहन से राखी बंशवाई। कल परिजन राहुल गांधी से मिलने दिल्ली में उनके निवास पर पहुंचे। राहुल ने उनको ढांढस बंधाया।