{"vars":{"id": "127470:4976"}}

बांकीपुर से चुनावी मैदान में उतरेंगे प्रशांत किशोर, बिहार की यह सीट नितिन नवीन के इस्तीफे से रिक्त हुई है

 

RNE Network.

जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट से उप चुनाव लड़ेंगे। यह सीट भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के इस्तीफे के कारण रिक्त हुई है।
 

नितिन नवीन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद विधानसभा की सदस्यता छोड़ चुके। वे राज्यसभा सदस्य के रूप में निर्वाचित हो चुके हैं। उसी रिक्त हुई बांकीपुर सीट पर उपचुनाव होना है और उसमें जन सुराज पार्टी ने प्रशांत किशोर को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। इस सीट पर 30 जुलाई को मतदान होगा। मतगणना 3 अगस्त को होगी।