{"vars":{"id": "127470:4976"}}

प्रसून जोशी बने प्रसार भारती के चेयरमैन, प्रसिद्ध गीतकार व लेखक है प्रसून जोशी

 

RNE Network.

केंद्र सरकार ने प्रसिद्ध गीतकार व लेखक प्रसून जोशी को प्रसार भारती का चेयरमैन नियुक्त किया है। जोशी वर्तमान में हिंदी साहित्य के चर्चित व पॉपुलर लेखक होने के साथ फिल्मों के अच्छे गीतकार है।
 

सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि जोशी बहुत रचनात्मक है, जिनकी विज्ञापन, साहित्य , कला और सिनेमा में पूरी दुनिया मे तारीफ हुई है। इसके वावजूद उनका दिल सदा भारत के लिए धड़कता रहता है। जोशी के नेतृत्त्व में, प्रसार भारती नई ऊर्जा, गहरी उद्देश्य और एक ताजा रचनात्मक आवाज खोजेगा। जोशी अगस्त 2017 से केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड ( सीबीएफसी ) मुंबई के अध्यक्ष के रूप में कार्यरत है।