{"vars":{"id": "127470:4976"}}

संसद के बाहर प्रियंका गांधी, पप्पू यादव और कल्याण बनर्जी की मजेदार चुहलबाजी, वीडियो वायरल

 

RNE Network.

संसद के बाहर की राजनीतिक चुहलबाजी के अनेक दृश्य पैदा होते हैं और ये अलग अलग माध्यम से सोशल मीडिया के प्लेटफॉर्म पर वायरल होते हैं। जिनको लोग खूब चाव से देखते हैं और पसंद भी करते हैं। संसद के भीतर कुछ अलग रूप होता है इन सांसदों का और संसद के बाहर कुछ अलग ही मूड रहता है इनका।
 

ऐसा ही एक वीडियो कल से सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। यह वीडियो टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी, कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी और निर्दलीय सांसद पप्पू यादव की राजनीतिक चुहलबाजी का है। कल्याण बनर्जी इन समय सदन से निष्काषित है। वे अपने सीने व पीठ पर एक पोस्टर टांग के घूमते हैं। इस पोस्टर पर उन 20 सांसदों के चित्र हैं जिन्होंने टीएमसी से बगावत की है और एनडीए के साथ हुए हैं।
 

उनको देखकर प्रियंका ने कहा - दादा, आप भी कांग्रेसी ही थे। तब कल्याण बोले थे, मैं यूथ कांग्रेस का प्रदेश उपाध्यक्ष था। मगर कांग्रेस वालों ने सीपीएम के मोह में दीदी को भगा दिया। इस प्रियंका बोली, पर राजीव जी तो दीदी का खूब सम्मान करते थे। कल्याण ने इस पर हामी भरी और कहा कि दीदी को कांग्रेस ने अलग किया तब बंगाल में कांग्रेस की यह हालत हुई है। पप्पू यादव ने कहा दादा आप तो हमारे साथ रहो, इस पर दादा बोले हम साथ ही है।