{"vars":{"id": "127470:4976"}}

राजारहाट फ्लैट घोटाले में धोखाधड़ी के आरोपों की जांच तेज, पूर्व टीएमसी सांसद से धोखाधड़ी के मामले में पूछताछ

 

RNE Network.

सुप्रसिद्ध अभिनेत्री व तृणमूल कांग्रेस की पूर्व सांसद नुसरत जहां से ईडी लगातार इंट्रोग्रेशन कर रही है। धोखाधड़ी के एक मामले में उनसे यह पूछताछ ईडी कर रही है। 2023 से यह मामला ईडी के पास ही है वो इससे जुड़े लोगों से पूछताछ कर तह तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।
 

अभिनेत्री व टीएमसी की पूर्व सांसद नुसरत जहां से ईडी ने बुधवार को आवास धोखाधड़ी के मामले में पूछताछ की। राजारहाट की परियोजना में फ्लैट देने के नाम पर लोगों से पैसे लेने और फ्लैट उपलब्ध नहीं कराने के आरोपों की जांच हो रही है। नुसरत इस कम्पनी की निदेशक रह चुकी है। मामले में 2023 में भी उनसे लंबी पूछताछ हुई थी।