कार्यवाही अभिजीत दिपके के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बिना अनुमति सरकारी स्कूल में प्रवेश का मामला
Aug 23, 2026, 08:24 IST
RNE Network.
कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके के खिलाफ एक मुकदमा दर्ज हुआ है। इससे पहले जयपुर के बगरू विधानसभा क्षेत्र की एक सरकारी स्कूल देखने गयी सीजेपी की टीम हमला हुआ था।
घटना महाराष्ट्र के लातूर जिले ओसा थाना की है। कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके और साथियों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
उन पर बिना अनुमति सरकारी स्कूल में प्रवेश करने , शैक्षणिक एव सरकारी कामकाज में बाधा डालने और शिक्षकों को धमकाने का आरोप है। जिला परिषद उर्दू स्कूल की शिक्षिका सैयद शमशाद बानो की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। दिपके सीजेपी के जारी ' स्कूल ठीक करो ' अभियान के तहत स्कूलों का दौरा कर समस्याओं को उजागर कर रहे हैं।