टीएमसी छोड़कर गये नेताओं का विरोध, लोगों ने गद्दार, चोर तक के नारे लगाये
Jul 8, 2026, 11:24 IST
RNE Network.
पश्चिमी बंगाल में तृणमूल कांग्रेस छोड़कर गए लोकसभा सदस्यों व विधायकों को अब अपने क्षेत्र में जनता के तीखे विरोध का सामना करना पड़ रहा है। विरोध के इन स्वरों के बीच पार्टी छोड़ने वाले नेताओं के पास कोई जवाब नहीं है। वे जनता से बचकर निकलने की कोशिश करते देखे गए।
इतने दिन तक शांत रहकर सब कुछ देख रहे तृणमूल समर्थक अब खुलकर पार्टी छोड़ने वालों के खिलाफ उतर गए हैं। ममता बनर्जी के सड़क पर विरोध प्रदर्शन के लिए उतरने के बाद टीएमसी समर्थक भी मैदान में आ गए हैं।
सायनी घोष, काकोली से लेकर ऋतव्रत और चंद्रिमा तक, बारुईपुर में विरोध प्रदर्शन के दौरान कड़ा प्रतिकार हुआ। प्रदर्शन में टीएमसी के बागी नेताओं का भी विरोध हुआ। किसी ने चोर के नारे सुने तो किसी ने गद्दार के नारे।