{"vars":{"id": "127470:4976"}}

पंजाब में भाजपा को बड़ा झटका, उपाध्यक्ष अरविंद खन्ना ने थामा अकाली दल का दामन

 

RNE Network.

पंजाब की राजनीति में बड़ा उलटफेर हुआ है। राज्य में भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया और अकाली दल का उन्होंने दामन थाम लिया है। यह राज्य में भाजपा को बड़ा झटका है और अकाली दल को फायदा हुआ है।
 

पंजाब भाजपा के उपाध्यक्ष और पूर्व विधायक अरविंद खन्ना संगरूर जिलाध्यक्ष व अन्य पदाधिकारियों के साथ भाजपा छोड़कर अकाली दल में शामिल हो गए है। अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल ने उनका स्वागत करते हुए संगरूर का हल्का प्रमुख नियुक्त किया।