{"vars":{"id": "127470:4976"}}

पंजाब के विधायक विजय प्रताप सिंह आप से सस्पेंड, मजीठिया की गिरफ्तारी पर उन्होंने सवाल उठाया था

 

RNE Network.

दिल्ली विधानसभा चुनाव में हार के बाद एकबारगी आम आदमी पार्टी में सन्नाटा छा गया था। गुजरात व पंजाब में आम आदमी पार्टी ने उप चुनाव जीता तो अरविंद केजरीवाल एक बार फिर से सक्रिय दिखाई दिए। पंजाब आप सरकार भी सक्रिय दिखी। आप अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया पर लगातार आरोप लगाती रही है। 
 

लुधियाना का उप चुनाव जीतने के बाद पंजाब पुलिस ने मजीठिया के ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की और बाद में उनकी गिरफ्तारी भी हुई। इस गिरफ्तारी पर आप के भीतर ही असंतोष हुआ और पार्टी को अपने एक विधायक विजय प्रताप सिंह को कल सस्पेंड करना पड़ा है।
 

अमृतसर उत्तर से आप विधायक और पूर्व आईपीएस अधिकारी कुंवर विजय प्रताप सिंह को 5 साल के लिए पार्टी से निलंबित कर दिया गया है। उन्होंने शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया के खिलाफ विजिलेंस कार्यवाई व गिरफ्तारी पर सवाल उठाए थे।