{"vars":{"id": "127470:4976"}}

भाजपा में शामिल होने के बाद राघव चड्ढा को मिला बड़ा राजनीतिक इनाम

 

RNE Network.

आम आदमी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा को राजनीतिक वजीफा मिला है। चड्ढा को जब आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने राज्यसभा में उप नेता पद से हटाया तो उन्होंने पार्टी ही तोड़ दी।
 

राघव चड्ढा अपने साथ 6 और राज्यसभा सदस्यों को लेकर भाजपा में शामिल हो गए। अब उन्हीं चड्ढा को सरकार ने एक तरह से राजनीतिक वजीफा दिलवाया है और राज्यसभा की एक समिति का नया अध्यक्ष बना दिया है।
 

आम आदमी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को राज्यसभा की याचिका समिति का नया अध्यक्ष चुना गया है। राज्यसभा के सभापति ने उनकी नियुक्ति की है। सभापति ने समिति का पुनर्गठन करते हुए 10 सदस्यों को नामांकित किया है।