{"vars":{"id": "127470:4976"}}

पूर्व सेना प्रमुख नरवणे की किताब पर बवाल, पूर्व सेना प्रमुख की इस किताब को राहुल ने लोकसभा में दिखाया

 

RNE Network.

लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण के समय नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक किताब को दिखाकर पीएम व रक्षा मंत्री पर कुछ बोलना चाहा था, मगर उनको रोका गया। उस समय से पूर्व सेना प्रमुख नरवणे की यह किताब चर्चा में आई थी। अब इस किताब को लेकर एफआईआर दर्ज हुई है।

दिल्ली पुलिस ने सोमवार को पूर्व सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे की अप्रकाशित पुस्तक के सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के मामले में एफआईआर दर्ज की है। किताब पर विवाद तब शुरू हुआ जब कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने किताब के अप्रकाशित अंशों का हवाला देते हुए भारत - चीन संघर्ष को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा था।