{"vars":{"id": "127470:4976"}}

राहुल कोटा में केवल युवाओं व छात्रों से सीधे करेंगे संवाद, कोई भाषण नहीं, माइक नहीं, केवल सीधी बात

 

RNE Network.

कांग्रेस नेता राहुल गांधी 17 जून को शाम 5.30 बजे दशहरा मैदान के श्रीराम रंगमंच से नीट छात्रों और अन्य मुद्दो को लेकर युवाओं से सीधा संवाद करेंगे।
 

यहां मंच नहीं होगा और नेताओं के भाषण नहीं होंगे। छात्रों से सीधा संवाद करने के लिए कॉरिडोर बनाया जाएगा, जिसमें राहुल गांधी सीधे युवाओं के बीच जाएंगे और रु ब रु होंगे। 
 

एआईसीसी सचिव और राजस्थान सह प्रभारी पूनम पासवान ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मन की बात नहीं सुनते, अपने मन की बात जनता पर थोंपते है। लेकिन राहुल गांधी छात्रों के मन की बात सुनने आ रहे हैं। छात्रों के भविष्य के साथ हो रहे खिलवाड़ के खिलाफ छात्रों से संवाद कर अभियान की शुरुआत करेंगे।