राहुल आज प्रयागराज में युवाओं को साधने का काम करेंगे, राहुल को आखिरकार इस आयोजन की अनुमति मिली
RNE Network.
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष आज उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में युवाओं को साधने का काम करेंगे। राहुल ने इन दिनों युवाओं और छात्रों से जुड़ने के लिए और उनसे सीधा संवाद करने के लिए ' छात्रों की गूंज ' कार्यक्रम आरम्भ कर रखा है, जिसकी शुरुआत राजस्थान के कोटा से की गई थी।
प्रयागराज में छात्रों की गूंज कार्यक्रम आयोजित करने के लिए पहले इजाजत नहीं मिली थी। जल भराव व कोर्ट के आदेश का हवाला देते हुए यूपी सरकार ने अनुमति नहीं दी। जबकि यूपी कांग्रेस ने इस आयोजन की पूरी तैयारी कर ली थी। राहुल यह आयोजन करने के लिए अड़ गए और कहा कि कांग्रेस यह आयोजन अवश्य करेगी। अब उनको इस आयोजन की अनुमति यूपी प्रशासन की तरफ से मिल गयी है। कांग्रेस ने अब आयोजन की जोर शोर से तैयारियां की है।
राहुल आज शनिवार को प्रयागराज से पूर्वांचल के युवाओं को साधने का काम करेंगे। साथ ही वे 2027 में होने वाले यूपी विधानसभा चुनाव का भी शंखनाद करेंगे। राहुल केपी इंटर कॉलेज मैदान पर शाम को दो घन्टे छात्रों से संवाद करेंगे। प्रयागराज प्रतियोगी छात्रों का शहर है।