{"vars":{"id": "127470:4976"}}

राहुल की नागरिकता विवाद में बढ़ीं मुश्किलें, दोहरी नागरिकता के मामले में हुए है यह आदेश

 

RNE Network.

कांग्रेस सांसद व लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी की दोहरी नागरिकता के मामले में मुश्किलें बढ़ गयी है। इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने राहुल के खिलाफ रायबरेली थाने में एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए है।
 

जस्टिस सुभाष विद्यार्थी ने यूपी सरकार को आदेश दिया है कि वो इस मामले की जांच करे या केंद्रीय एजेंसी से जांच कराए । राहुल पर भारत के साथ ब्रिटेन की नागरिकता रखने का आरोप है। भाजपा नेता विग्नेश शिशिर ने याचिका दायर कर दावा किया है कि राहुल गांधी के पास भारत और ब्रिटेन की नागरिकता हो सकती है। जो कि भारतीय कानून का उल्लंघन है।