{"vars":{"id": "127470:4976"}}

संसद में गूंजा स्कूलों के जर्जर हालात का मुद्दा, राहुल कस्वां व नीरज डांगी ने उठाया ये मुद्दा

 

RNE Netwok.

राजस्थान के स्कूलों में भवन की जर्जर स्थिति का मुद्दा कल संसद के दोनों सदनों में उठा। राज्यसभा में सांसद नीरज डांगी व लोकसभा में चूरू सांसद राहुल कस्वां ने स्कूलों का मुद्दा उठाया।
 

लोकसभा में सांसद राहुल कस्वां ने कहा कि राज्य सरकार का वक्तव्य था कि 56 प्रतिशत स्कूल कक्ष जर्जर हालत में है, अनुपयोगी है और मरम्मत की दरकार है। राजस्थान में एक स्कूल में बिल्डिंग गिरने से 7 बच्चों की मौत होने के बाद सरकार ने स्कूलों से डेटा मंगवाया तो पता चला कि दो लाख 83 हजार 780 रूम तो ऐसे है जो जर्जर है जिनमें बच्चों के बैठने की स्थिति नहीं है।
 

राज्यसभा में सांसद नीरज डांगी ने कहा कि राजस्थान के शिक्षा मंत्री ने विधानसभा में स्वीकार किया कि 3768 सरकारी स्कूल इमारतों  के अभाव में मंदिरों में संचालित हो रहे है। 45365 सरकारी स्कूलों में से 41178 स्कूलों का भवनों का ढांचा जर्जर है।