{"vars":{"id": "127470:4976"}}

राजिंदर होंगे पंजाब से आप के उम्मीदवार, केजरीवाल नहीं जाएंगे राज्यसभा, चर्चाओं का पटाक्षेप

 

RNE Network.

आखिरकार उन राजनीतिक चर्चाओं का पटाक्षेप हो गया है जिनमें यह कयास लगाया जा रहा था कि आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पंजाब से राज्यसभा में जाएंगे। 
 

राज्यसभा की यह सीट आप के संजीव अरोड़ा के विधानसभा में चुने जाने के बाद खाली हुई है। अरोड़ा ने विधानसभा चुनाव लड़ा और जीते। उनको पंजाब सरकार में मंत्री बनाया गया है। उनके सीट खाली करने के समय से यह चर्चा थी कि यहां से केजरीवाल चुनाव लड़ेंगे, क्योंकि वे पिछला विधानसभा चुनाव दिल्ली में हार चुके है और अभी किसी भी सदन के सदस्य नहीं है।
 

आप ने उद्योगपति राजिंदर गुप्ता को 24 अक्टूबर को होने वाले राज्यसभा उप चुनाव में उम्मीदवार बनाया है। पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति ने यह निर्णय लिया है। पंजाब योजना बोर्ड के वाइस चेयरमैन गुप्ता ने एक दिन पहले ही इस्तीफा दिया था।