अब राज्य में राज्यसभा चुनाव की तैयारी, 3 सीटों पर होंगे चुनाव, चुनाव घोषणा इसी माह सम्भव
RNE Network.
पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव सम्पन्न होने के बाद अब राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनावों की तैयारी शुरू हो गयी है। राजस्थान में भी 3 राज्यसभा की सीटे खाली हो रही है, जिन पर चुनाव होने है।
प्रदेश के 3 राज्यसभा सदस्यों का कार्यकाल 21 जून को पूरा हो रहा है। ऐसे में चुनावों की घोषणा इसी माह होने की पूरी संभावना है। राज्यसभा से भाजपा के दो सदस्य केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह एवं वरिष्ठ नेता राजेन्द्र गहलोत का कार्यकाल पूरा हो रहा है, वहीं कांग्रेस के नीरज डांगी का कार्यकाल खत्म हो रहा है।
विधायकों की संख्या के अनुसार भाजपा को 2 व कांग्रेस को 1 सीट मिलनी तय है। चूंकि पंजाब में भाजपा सीट जीतने की स्थिति में नहीं है, इस कारण एक सीट पर रवनीत सिंह का फिर से उम्मीदवार बनना तय माना जा रहा है। जबकि दूसरी सीट पर भाजपा से कोई नया उम्मीदवार आ सकता है। कांग्रेस में हालांकि डांगी अभी केरलम चुनाव की स्क्रीनिंग कमेटी में थे, मगर पार्टी किसी बड़े नेता को भी उतार सकती है।