{"vars":{"id": "127470:4976"}}

रंधावा के कड़वे बोल, मंत्री बनते ही बेटा विधायक, पत्नी प्रधान.. ये गलत है, सुखजिंदर सिंह रंधावा ने भाई भतीजावाद का विरोध किया, कड़ा संदेश

 

RNE Network.

राजस्थान कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने संगठन की कमजोरियों को स्वीकार करते हुए तीखा संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि पार्टी इसलिए कमजोर हुई, क्योंकि भाई - भतीजावाद हावी रहा।
 

वे प्रदेश कांग्रेस के पंचायती राज संगठन की ओर से जयपुर के बिरला ऑडिटोरियम में पंचायती राज सशक्तिकरण सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। रंधावा ने कहा कि मंत्री बनते ही बेटे को विधायक, पत्नी को प्रधान बनाने की परंपरा गलत है। ऐसे में आम कार्यकर्ता का नम्बर कब आयेगा। 
 

रंधावा ने स्पष्ट किया कि अब पंचायती राज संस्थाओं में जमीनी कार्यकर्ताओ को अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि जो लोग केवल सत्ता के लिए राजनीति करते है, वे चाहें तो पार्टी छोड़ सकते है।