{"vars":{"id": "127470:4976"}}

श्रृंगेरी सीट पर 3 साल बाद री काउंटिंग, पोस्टल बैलेट की री काउंटिंग में कांग्रेस विधायक को झटका

 

RNE Network.

कर्नाटक की विधानसभा सीट श्रृंगेरी एक बार फिर चर्चा में आ गयी है। जब इस सीट पर 2023 में विधानसभा चुनाव हुआ था तब भी यह सीट चर्चा में थी। इस सीट को कांग्रेस प्रत्याशी ने बहुत ही कम मतों के अंतर से जीता था। मामला कोर्ट में चला गया और अब उस सीट पर री काउंटिंग का निर्णय हुआ है।
 

श्रृंगेरी सीट पर हाईकोर्ट के निर्देश पर हुई पोस्टल बैलेट की री काउंटिंग में कांग्रेस विधायक राजेगौड़ा को झटका लगा है। राजेगौड़ा 2023 के चुनाव में भाजपा के जीवराज से 201 वोटों से जीते थे। अब 255 वोट अवैध पाए गये। हालांकि अभी जीत की घोषणा नहीं हुई है।