{"vars":{"id": "127470:4976"}}

INDIA गठबंधन में बढ़ी दरार, स्टालिन ने 8 जून की बैठक से किया किनारा

 

RNE Network.

बंगाल, तमिलनाडु, असम में करारी हार के बाद फिर से एकजुट होने की कोशिश में लगे इंडिया गठबन्धन को फिर जोर का झटका लगा है। गठबन्धन में अब साफ साफ दरार दिखाई देने लग गयी है। हालांकि ममता बनर्जी ने 8 की बैठक में आने की सहमति दे दी है। राहुल गांधी के फोन के बाद उन्होंने हामी भरी।

मगर इस बार इंडिया गठबन्धन में दरार की वजह बने है द्रमुक नेता एम के स्टालिन। उन्होंने 8 जून को दिल्ली में होने वाली बैठक से किनारा कर लिया है। उन्होंने कांग्रेस पर धोखा देने का आरोप लगया। क्योंकि चुनाव के बाद राहुल गांधी ने विजय थलापति की टीवीके से हाथ मिला लिया और कांग्रेस को 5 विधायक होने पर भी 2 मंत्री पद दे दिए। स्टालिन इसी बात से नाराज हैं।

हालांकि इंडिया गठबन्धन की अगुवाई कर रही कांग्रेस द्रमुक के जाने का घाटा टीवीके को गठबन्धन में लाकर पूरा करने की कोशिश कर रही है।