{"vars":{"id": "127470:4976"}}

रोहिणी ने लालू परिवार व राजनीति से नाता तोड़ा, एक्स पर ट्वीट कर रोहिणी ने इस बात की जानकारी दी

 

RNE Network.

बिहार में करारी हार के बाद आरजेडी व लालू यादव परिवार में कलह आरम्भ हो गयी है। 2010 के बाद राष्ट्रीय जनता दल का ये सबसे खराब प्रदर्शन है। इस बार आरजेडी का वोट प्रतिशत व सीटें, बहुत घटी है।
 

लोकसभा का चुनाव लड़ चुकी  लालू यादव की बेटी ने एक्स पर एक पोस्ट लिखकर लालू परिवार व राजनीति से नाता तोड़ने की घोषणा की है। अपने ट्वीट में रोहिणी ने लिखा है कि संजय यादव व रमीज ने यही करने को कहा। रोहिणी ने हार की पूरी जिम्मेदारी भी अपने ऊपर ली है। 
 

इससे पहले तेजस्वी यादव ने भी संजय यादव पर तंज किया था। इस बार टिकट वितरण में मुख्य भूमिका संजय यादव की ही थी। चुनाव से पहले लालू के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव पहले ही परिवार व पार्टी से अलग कर दिए गए थे।