{"vars":{"id": "127470:4976"}}

गनोड़ा में सचिन पायलट की सादगी, कहा चाय के पैसे लेने पड़ेंगे, नेता ऐसे बदनाम हो जाते हैं

 

RNE Network.

गनोड़ा कस्बे की कल की अपनी यात्रा के दौरान कांग्रेस महासचिव व राज्य के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने राजनीतिक सुचिता का एक अनूठा उदाहरण पेश कर कार्यकर्ताओं का दिल जीत लिया। साथ ही, कुछ नेताओं पर करारा तंज भी कर दिया।
 

गनोड़ा कस्बे में मंगलवार को पायलट का कार्यकर्ताओं व आम लोगों ने स्वागत किया। बस स्टैंड की एक थड़ी पर कार्यकर्ताओं ने पायलट को चाय पीने की मनुहार की तो वह मना नहीं कर सके। चाय पीने के बाद पायलट ने थड़ी संचालक रणछोड़ को बुलाया। 
 

मुस्कुराते हुए कहा, नेता ऐसे ही बदनाम हो जाते हैं, लेकिन मैं ऐसा नहीं हूं। आपकी चाय के पैसे देकर ही जाऊंगा। सचिन पायलट ने जेब से 500 का नोट निकाला और रणछोड़ को दिया। पहले रणछोड़ ने मना किया, लेकिन बारबार आग्रह के बाद नोट ले लिया। रणछोड़ ने कहा कि यह नोट में जीवन भर संभाल के रखूंगा।