सतीशन सुबह 10 बजे लेंगे सीएम की शपथ, 21 मंत्री भी उनके साथ शपथ लेंगे, सहयोगी दलों के भी मंत्री
RNE Network.
केरलम के मनोनीत मुख्यमंत्री वी डी सतीशन आज सुबह 10 बजे केरलम के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करेंगे। उनके साथ 20 मंत्रियों को भी शपथ दिलाई जायेगी। शपथ ग्रहण समारोह सेंट्रल स्टेडियम में होगा।
सतीशन के मंत्रिमंडल में यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट में शामिल सभी दलों के विधायक मंत्री बन रहे है। सतीशन ने राज्यपाल को अपने मंत्रिमंडल की सूची सौंप दी है। इससे पहले कल दिन भर सतीशन की बैठकों का दौर चला। उन्होंने सबसे पहले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के साथ बैठक की और उनसे केबिनेट मंत्रियों के नामों पर चर्चा की। उसके बाद वे फ्रंट में शामिल सभी दलों के नेताओं के साथ बैठे और मंत्रिमंडल को अंतिम रूप दिया।
कल कांग्रेस के संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल भी केरलम में थे। उनसे राज्य के सीपीएम के महासचिव ने मुलाकात की। दोनों में गहन मन्त्रणा हुई। राष्ट्रीय स्तर पर इंडिया गठबन्धन में कांग्रेस के साथ सीपीएम भी है।