एसडीएम काजल, रीडर, लिपिक पहुंचे सलाखों के पीछे, एसीबी को मिले रिश्वत के पुख्ता सबूत
RNE Network.
जमीन के तकासमा के फैसले के एवज में 60 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए एसीबी की ओर से ट्रेप की गई नादौती एसडीएम काजल मीणा, रीडर दिनेश सैनी और वरिष्ठ लिपिक प्रवीण धाकड़ को एसीबी ने शुक्रवार को एसीबी कोर्ट में पेश किया।
जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। एसीबी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ज्ञानसिंह चौधरी ने बताया कि मामले से सम्बंधित आवश्यक साक्ष्य जुटा लिए गए है।
एसीबी सूत्रों के अनुसार नादौती एसडीएम काजल को एसीबी ने गिरफ्तार किया, तब वह बोली की उससे गलती हो गयी। एसीबी के पास ठोस सबूत होने के कारण उनको गिरफ्तार किया गया। बताया जाता है कि एसीबी ने काजल की इस बात को दस्तावेजों पर नहीं लिया गया है। एसीबी के अनुसार घुस मांगने और लेने के पुख्ता सबूत है। मामला कार्मिक विभाग के पास भी पहुंच गया है। विभाग की ओर से एसडीएम को निलंबित करने की कार्यवाही की जा रही है।