{"vars":{"id": "127470:4976"}}

Bihar Exit Polls : NDA को 133 से 159 सीट बता रहे कई सर्वे, जानिए किसे, कितनी सीट का अनुमान 

 

RNE Bihar Election.

 बिहार विधानसभा चुनाव के 14 नवंबर को रिजल्ट आने है। इसको लेकर एग्जिट पोल सामने आए हैं। वहीं PEOPLES PULSE एग्जिट पोल की बात करें तो उन्होंने NDA को 133 से 159 सीटें दिखाई हैं। हालांकि 14 नवंबर को साफ हो जाएगा कि किस पार्टी की सरकार बनने जा रही है लेकिन इससे पहले एग्जिट पोल के अनुमानों पर जबरदस्त चर्चा चल पड़ी है।
 

किस पोल में क्या अनुमान:

PEOPLES PULSE एग्जिट पोल की बात करें तो उन्होंने NDA को 133 से 159 सीटें दिखाई हैं। महागठबंधन की 75 से 101 सीटें, जनसुराज को 0 से 5 सीटें और अन्य के खाते में 2 से 8 सीटें दिखाई हैं।

MATRIZE-IANS EXIT POLL ने NDA के खाते में 147- 167, महागठबंधन को 70-90 , जनसुराज को 0 से 2  और अन्य को 2 से 3 सीटें दी है। 

DV RESEARCH - NEWS NATION ने NDA को 137-152, महागठबंधन को 83-98, जनसुराज को 02-04 और अन्य को 4- 8 सीटें दी है।

CHANKYA EXIT POLL ने NDA को 130 - 138, महागठबंधन को 100 - 108 और अन्य को 3 - 5 सीटें दी हैं।

PEOPLES INSIGHTS EXIT POLL ने NDA को 133-148 महागठबंधन को 87-102, जनसुराज को 0-2 और अन्य को 2 से 3 सीट दी है। 

JVC POLLS EXIT POLL की बात करें तो NDA को 135-150, महागठंबधन को 80-103, जनसुराज को 0-1 और अन्य को 3-6 सीट दिखाई हैं। 

P MARQ EXIT POLL ने NDA को 143--162, महागठबंधन को 82-98, जनसुराज को 1-4 और अन्य के खाते में  0-3 दी हैं।