{"vars":{"id": "127470:4976"}}

महाराष्ट्र राज्यसभा सीट पर एमवीए की एकजुटता, चुनाव के लिए शिव सेना उद्धव, कांग्रेस व एनसीपी एसपी एक हुए

 

RNE Network.

महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी ने राज्यसभा को लेकर एक बार फिर सब मतभेद मिटाकर एकजुटता को दर्शाया है। काफी दिनो तक आपसी टकराहट के बयानों के बाद अब एमवीए ने एकजुटता का संदेश दिया है। महाराष्ट्र की पांचवी सीट पर एमवीए ने सर्व सम्मति से दिग्गज नेता व एनसीपी शरद के सुप्रीमो शरद पंवार को उम्मीदवार घोषित कर दिया है।
 

कल एक बयान में बताया गया है कि राज्यसभा चुनाव के लिए शरद पवार महाविकास अघाड़ी ( एमवीए ) की ओर से आधिकारिक उम्मीदवार होंगे। अघाड़ी के तीनों दलों शिव सेना ( उद्धव ), कांग्रेस और राकांपा ( शरद ) ने एकजुटता दिखाते हुए शरद पवार के नाम पर अपनी सहमति जताई है।