{"vars":{"id": "127470:4976"}}

सिद्धारमैया को कांग्रेस में बड़ी जिम्मेदारी, कर्नाटक के पूर्व सीएम को सीडब्ल्यूसी का सदस्य बनाया

 

RNE Network.

डीके शिवकुमार के कर्नाटक के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने से पहले ही कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को कांग्रेस ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।  पार्टी ने उनको नीतिगत निर्णय लेने वाली सर्वोच्च समिति सीडब्ल्यूसी का सदस्य बनाया है।

सिद्धारमैया की नियुक्ति तत्काल प्रभाव से के सी वेणुगोपाल ने जारी की है। उनको पार्टी राष्ट्रीय महासचिव बनाकर बड़ी जिम्मेदारी भी दे रही है। ओबीसी की पार्टी की कमेटी को वे पहले से ही लीड कर ही रहे है।