{"vars":{"id": "127470:4976"}}

आज उप मुख्यमंत्री शिवकुमार के आवास पर जाएंगे सिद्धारमैया

 

RNE Network.

कर्नाटक में इन दिनों सियासी नाश्ता बैठकों का दौर चल रहा है। कांग्रेस शासित इस राज्य में नेतृत्त्व परिवर्तन को लेकर मुख्यमंत्री सिद्धारमैया व उप मुख्यमंत्री डी के शिवकुमार आमने - सामने है। कांग्रेस आलाकमान ने ही इन दोनों को नाश्ता बैठकें कर आपस में चर्चा करने के लिए कहा है।
 

दरअसल, इशारों ही इशारों में डिप्टी सीएम शिवकुमार ने कहा कि कर्नाटक में चुनाव के बाद तय हुआ था कि ढाई साल बाद सीएम उनको बनाया जायेगा। इस पर सिद्धारमैया ने कहा कि विधायक उनके साथ है। मामला राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे व राहुल गांधी तक पहुंचा।
 

खड़गे ने इस पर सोनिया गांधी से चर्चा की और उसके बाद नाश्ता बैठकों को करने का निर्देश दोनों नेताओं को दिया गया। पहली बैठक आलाकमान के निर्देश पर सीएम सिद्धारमैया के आवास 29 नवम्बर को हुई। दोनों नेताओं ने आपस में एक घन्टे तक चर्चा की। उसके बाद बयान दिया कि जो निर्देश आलाकमान देगा, वह स्वीकार्य होगा। खींचतान के बीच दूसरी नाश्ता बैठक आज डिप्टी सीएम शिवकुमार के आवास पर होगी। इस नाश्ता बैठक में सीएम व डिप्टी सीएम फिर चर्चा करेंगे।