{"vars":{"id": "127470:4976"}}

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती, बेटे प्रियांक खड़गे ने एक्स पर पोस्ट करके जानकारी साझा किया

 

RNE Network.

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष व राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की तबीयत खराब हो गयी है। 30 सितम्बर की रात उनकी तबीयत बिगड़ी थी। तबीयत खराब होने के कारण उनको बेंगलुरु के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 

खड़गे की बीमारी पर उनके बेटे व कर्नाटक सरकार में मंत्री प्रियांक खड़गे ने एक्स पर पोस्ट कर इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा है कि उनका अस्पताल में भर्ती होना पूर्व निर्धारित है। उनको पेस मेकर लगना है। उनका स्वास्थ्य ठीक है।
 

प्रियांक खड़गे ने उनके स्वास्थ्य की चिंता करने वाले सभी शुभचिंतकों का आभार प्रदर्शित किया है। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया भी खड़गे के स्वास्थ्य की जानकारी लेने अस्पताल पहुंचे