{"vars":{"id": "127470:4976"}}

भूख हड़ताल के 15वें दिन सोनम वांगचुक की तबीयत बिगड़ी, 7.8 किलो घटा वजन

 

RNE Network.

कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन में जंतर मंतर पर भूख हड़ताल कर रहे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की तबीयत में गिरावट आई है। कल रविवार को वे काफी कमजोर दिखे।
 

उनका वजन अब तक 7. 8 किलो घट गया है। उन्होंने जनता से 20 जुलाई को शांति मार्च में शामिल होने की अपील की है। सोनम के स्वास्थ्य में गिरावट को लेकर डॉक्टर्स ने चिंता जताई है। उन्होंने स्वास्थ्य में गिरावट को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में भी अब चिंता की स्थिति दिखने लगी है।
 

रविवार को उनकी भूख हड़ताल का 15 वां दिन था। डॉक्टर उनके स्वास्थ्य पर लगातार नजर रख रहे हैं। कॉकरोच जनता पार्टी ने 20 जुलाई को संसद सत्र शुरू होने के पहले दिन जंतर मंतर से संसद तक शांति मार्च का ऐलान किया है। उसकी तैयारी चल रही है। उधर, केरल की पूर्व स्वास्थ्य मंत्री के के शैलजा, पूर्व वित्त मंत्री एवं मौजूदा विधायक के एन बालगोपाल व पूर्व कानून और उद्योग मंत्री पी राजीव ने सीजेपी का समर्थन किया है।