MNREGA का नाम बदलने पर सोनिया गांधी भड़की , केंद्र सरकार ने मनरेगा पर बुलडोजर चलाया!
Updated: Dec 21, 2025, 13:42 IST
RNE, NETWORK .
केंद्र सरकार ने मनरेगा का नाम बदलकर ' जिरामजी ' करने से विपक्ष पूरी तरह से नाराज है। कांग्रेस तो इस मुद्दे को लेकर ज्यादा हमलावर है। लोकसभा में सांसद प्रियंका गांधी ने इस मसले पर केंद्र सरकार की जमकर खिंचाई की। बाद में प्रियंका गांधी ने यहां तक बयान दिया कि केंद्र की भाजपा नेतृत्त्व वाली सरकार को नाम बदलने की सनक है और उसे महात्मा गांधी से चिड़ है।
अब कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष व राज्यसभा सदस्य सोनिया गांधी ने भी मनरेगा मसले पर अपनी नाराजगी व्यक्त की है। सोनिया गांधी ने मोदी सरकार पर मनरेगा को कमजोर करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि मोदी सरकार ने इस योजना पर बुलडोजर चला दिया है। सोनिया ने जीरामजी नामक नये कानून को काला कानून बताया और कहा कि कांग्रेस के लाखों कार्यकर्ता इसके खिलाफ लड़ाई लड़ेंगे।