सोनिया - राहुल - अभिषेक बनर्जी की मुलाकात, टीएमसी के कांग्रेस में विलय की अटकलें तेज हुई
Jun 10, 2026, 12:30 IST
RNE Network.
ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस के कांग्रेस में विलय की अटकलें तेज हो गयी है। कल ममता बनर्जी खुद सोनिया गांधी से मिलने के लिए उनके आवास पर पहुंची थी। दोनों की अकेले में लंबी बात हुई।
उसी कड़ीं में आज बुधवार को अब से 30 मिनट पहले टीएमसी सांसद व ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी सोनिया व राहुल गांधी से मुलाकात के लिए 10 जनपथ पहुंचे हैं। अभिषेक बनर्जी के साथ सांसद डेरेन ओबेरॉय भी है। 10 जनपथ में जब अभिषेक बनर्जी पहुंचे तो उनके हाथ में एक फाइल थी। 10 जनपथ में राहुल गांधी पहले से ही मौजूद हैं। सोनिया गांधी, राहुल गांधी व अभिषेक बनर्जी की बैठक यह समाचार लिखे जाने तक चल रही है। दिल्ली की सियासत गर्म है और कांग्रेस में टीएमसी के विलय की अटकलें भी तेज है।