{"vars":{"id": "127470:4976"}}

सोनिया गांधी की तबीयत में सुधार, सुधार के बाद डॉक्टरों ने अस्पताल से उनको डिस्चार्ज किया

 

RNE Network.

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष व राज्यसभा सदस्य श्रीमती सोनिया गांधी के स्वास्थय में सुधार हुआ है। उनको बीमार होने पर सर गंगाराम अस्पताल में बीते मंगलवार को भर्ती कराया गया है। 
 

स्वास्थ्य में सुधार के बाद सर गंगाराम अस्पताल के डॉक्टरों ने उनको डिस्चार्ज कर दिया। उनको अस्पताल से छुट्टी देने की सूचना उनकी पुत्री व वायनाड से सांसद प्रियंका गांधी ने खुद सोशल मीडिया पर साझा की। सोनिया गांधी को बुखार और सिस्टमिक इंफेक्शन हुआ था, उसकी वजह से अस्पताल में भर्ती किया था।