{"vars":{"id": "127470:4976"}}

1980 की वोटर लिस्ट में सोनिया के नाम का मामला, जज के तबादले के कारण फैसला टाला गया है

 

 

RNE Network.

कांग्रेस संसदीय दल की चेयरपर्सन व राज्यसभा सदस्य सोनिया गांधी को एक मामले में थोड़ी राहत जज के तबादले के कारण मिली है। सोनिया पर यह मामला वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने से जुड़ा हुआ है।
  

1980 की मतदाता सूची में सोनिया गांधी का नाम कथित तौर पर जुड़वाने के मामले में एफआईआर की मांग पर रायज एवेन्यू कोर्ट ने फैसला टाल दिया। जज विशाल गोगने के तबादले के बाद अब नए जज प्रशांत कुमार फैसला सुनाएंगे। विकास त्रिपाठी ने एफआईआर की मांग खारिज करने के आदेश को चुनोती दी है। दावा है कि 1980 में नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची में जुड़ा था, जबकि उन्होंने 1983 में भारतीय नागरिकता ली।