{"vars":{"id": "127470:4976"}}

सपा अपने महिला सांसदों को दीदी के पक्ष में उतारेगी, तृणमूल को बंगाल में मिला सपा का साथ, 10 रैलियां करेगी

 

RNE Network.

बंगाल विधानसभा चुनाव में अब समाजवादी पार्टी की भी एंट्री हो गयी है। सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव में बंगाल में ममता दीदी के समर्थन की बात कही है। उन्होंने बंगाल के अपने नेताओं व कार्यकर्ताओं को तृणमूल के साथ की बात कही है।
 

सपा सूत्रों के अनुसार संसद में नारी शक्ति अधिनियम के गिरने के बाद भाजपा जहां इसे बंगाल में चुनावी मुद्दा बना रही है वहीं सपा ने भी इस मुद्दे पर तृणमूल का साथ देने के लिए अपनी महिला नेताओं को चुनाव प्रचार में उतारने का निर्णय किया है। टीएमसी की महिला सांसद पहले से ही मैदान में है।
 

समाजवादी पार्टी ने अपनी महिला सांसदों डिंपल यादव, इकरा हसन और प्रिया सरोज को बंगाल में ममता दीदी के प्रचार के लिए उतारने का निर्णय किया है। ये सपा की महिला सांसद बंगाल में 10 चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगी।